फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रा सेनानी विधवा की जमीन कब्जाने की कोशिश, हंगामा

Tue, 15 Nov 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दबंगों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की विधवा जसवंत कौर की कृषि भूमि कब्जाने की कोशिश की। विरोध करने पर दबंग धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। आरोप है कि दबंगों ने स्वतंत्रता सेनानी की विधवा और उसकी पुत्री से मारपीट की। बताते हैं कि जमीन के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट और पत्थर चले हैं। जिसमें कार के शीशे भी टूटे हैं।  
विज्ञापन


ग्राम रेंहटा निवासी  स्वतंत्रता सेनानी स्व. गुरदयाल की पत्नी जसवंत कौर से वर्ष 2011 में करीब 2.50 एकड़ कृषि भूमि इसी गांव निवासी महिला ने रजिस्ट्री करावा ली थी। आरोपी महिला अपने पुत्रों और प्रभावशाली लोगों के बल पर जमीन पर कब्जे की कोशिश की।  मामला कोर्ट में विचाराधीन बताया गया है। मंगलवार को आरोपी दबंगों ने लाही की खड़ी फसल को ट्रैक्टर से रौंद दिया। खबर मिलते ही जसवंत कौर बेटी पवनदीप कौर अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंची। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। 

मारपीट में पवनदीप और जसवंत कौर को चोटें आई हैं। जबकि दूसरे पक्ष की कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। दूसरे पक्ष कुलवंत सिंह ने तहरीर देकर स्वतंत्रता सेनानी की विधवा, उसकी पुत्री और अन्य पर हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें