फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए बहाया खून

Thu, 11 Jun 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नानकमत्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे व धारदार हथियार चल गए। बीच बचाव के दौरान वृद्ध महिला के सिर पर डंडा लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

  थाना क्षेत्र के नानकसागर डैम पार बसे पीलाढाई गांव निवासी सुच्चा सिंह अपने भतीजे लखविन्दर सिंह, भाई अतर सिंह के साथ खेत में पानी लगा रहा था। वहीं, गांव के ही सुरजीत सिंह, राजू सिंह पुत्रान पूरन सिंह व सोनू सिंह पुत्र भजन सिंह खेत में पहुंच गए और गाली गलौच करने लगे। थोड़ी देर में वह लाठी डंडों व धारदार हथियार से मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने पहुंची सुच्चा सिंह की 80 वर्षीया मां वीरोबाई के सिर पर डंडा लग गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मारपीट में सुच्चा सिंह के हाथ में धारदार हथियार लगने से वह घायल हो गया। सूचना पर भीड़ उमड़ पड़ी। हमलावर मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के पति कुंदन सिंह ने गांव के ही सुरजीत सिंह व राजू सिंह पुत्रगण पूरन सिंह के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें