फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा में दो लाशें से मिलने से मची सनसनी

Fri, 31 Mar 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा के लोहियाहेड और चूका क्षेत्र में दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अलबत्ता, दोनों ही लोगों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


  झनकईया थाना पुलिस के मुताबिक,  शारदा नदी पर बने लोहियाहेड पावर हाउस की जाली में एक शव फंसे होने की सूचना मिली थी। जाली में फंसे शव को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने बताया कि शव तीन दिन पुराना मालूम पड़ रहा है। मृतक की उम्र करीब  40 वर्ष है। जबकि दूसरी घटना में पूरनपुर रोड पर चूका के पास सड़क किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला । 

उसके नाक और कान से खून निकल रहा था।  पुलिस उसकी सड़क दुर्घटना में मौत होने की आशंका व्यक्त कर रही है। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष  है। पंचनामा भरकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक दोनों ही शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें