फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की योजना बनाते दो दबोचे, मुकदमा

Fri, 03 Apr 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आवास विकास क्षेत्र में लूट की योजना बना रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस को 315 बोर के दो तमंचे, दो कारतूस और 10 लूटे गए मोबाइल भी बरामद हुए हैं। पकड़े गए दोनों बदमाशों पर रुद्रपुर कोतवाली में विभिन्न मामलों में आठ मुकदमे भी दर्ज हैं।
विज्ञापन

 एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि बुधवार की देर रात थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस थानाध्यक्ष सुशील कुमार व आवास विकास चौकी इंचार्ज डीआर टम्टा के नेतृत्व में गश्त पर थे। इसी बीच आवास विकास रिंग रोड स्थित एक खाली प्लाट में पुलिस को दो युवक दिखाई दिए। जो पुलिस को देख भागने लगे। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने उनका पीछा कर धर दबोचा। तलाशी में उनके पास से पुलिस को 315 बोर के दो तमंचे और दो कारतूस तथा 10 मोबाइल भी मिले। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपना नाम भदईपुरा निवासी जसजीत सिंह व नई बस्ती खेड़ा निवासी नसीम बताया। बताया कि वे लोग लूट की योजना बना रहे थे। एसएसपी भरणे ने बताया कि गिरफ्तार जसजीत पर रुद्रपुर कोतवाली में चेन स्नेचिंग, वाहन चोरी, झपट्टमारी, नकबजनी व लूट के आठ मामले दर्ज हैं। जबकि नसीम भी दो बार जेल जा चुका है। उसकी आपराधिक हिस्ट्री खंगाली जा रही है। बाद में पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
इंसेट-
टीम को एक हजार का ईनाम
रुद्रपुर। एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने बदमाशों को पकड़ने वाली टीम को एक हजार रुपए ईनाम देने की घोषणा की है। टीम में थानाध्यक्ष सुशील कुमार, आवास विकास चौकी इंचार्ज डीआर टम्टा, एसआई नंदन सिंह राठौर, कांस्टेबल राजेंद्र कुमार, कमल जोशी, मनोज, आंनद मेहरा, गिरीश रावत शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोट फोटो संख्या 02 आरडीपी-2पी-रुद्रपुर लूट की योजना बनाते समय गिरफ्तार बदमाश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें