डामर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित गोद भराई
कार्यक्रम में आशा बहू ने कहा कि गर्भवती महिलाएं समय से टीकाकरण कराएं।
साथ ही समय-समय पर जांच करवाती रहें।
आशा ने सलाह दी कि कढ़ाई पर सब्जी
बनाकर खाएं ताकि इससे उन्हें भरपूर आयरन मिले। गोद भराई कार्यक्रम में
शामिल होने आई गर्भवती सुदामा पत्नी बालेंद्र, सुदामा पत्नी जाहर सिंह व
जयदेवी पत्नी राकेश को आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुष्पा सिंह, सहायिका सुमित्रा
ने दलिया और फल देकर कार्यक्रम का समापन किया।