फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुमड़िया डैम में डूबने से दो छात्रों की मौत

Wed, 21 Oct 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
तुमड़िया डैम घूमने गए पॉलीटेक्निक के दो छात्र नहाते समय डैम में डूब गए। डूबे छात्रों के दोस्त का शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने दोनो को डैम से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह विजय नगर निवासी पॉलीटेक्निक में सिविल इंजीनियरिंग में दूसरे वर्ष का छात्र अभिषेक मिश्रा पुत्र सुनील मिश्रा, केमिकल इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष का छात्र दीपांशु मेहरा पुत्र पूरन सिंह मेहरा निवासी आईटीआई और कटोराताल निवासी डिग्री कालेज का छात्र नीतीश जोशी पुत्र हरिओम जोशी तुमड़िया डैम घूमने गए थे।

डैम पहुंचकर अभिषेक मिश्रा और दीपांशु मेहरा डैम में नहाने का मन बनाया, लेकिन पानी से डरने के कारण नीतीश ने नहाने से इनकार कर दिया। डैम में कुछ देर तैरने के बाद अभिषेक और दीपांशु अचानक डूबने लगे, यह देख किनारे पर खड़े नीतीश ने दोस्तों को बचाने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उधर से गुजर रहे कुछ राहगीर नीतीश की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और दोनों को डैम से बाहर निकाला, लेकिन अभिषेक और दीपांशु बेसुध हो चुके थे। नीतीश की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बाद में सीओ जीसी टम्टा, कटोराताल चौकी प्रभारी अरुण सैनी ने दोनों के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें