फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूटा

Sun, 26 Feb 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई थाना क्षेत्र में बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर हाइवे में खड़ा ट्रक लूट लिया। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को भेदने में कामयाब रहे बदमाश चालक को मारपीट कर रास्ते में फेंककर फरार हो गए। ट्रक लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस की टीम ट्रांसपोर्टरों के साथ ट्रक को बरामद करने मुरादाबाद रवाना हो गई। दिलचस्प बात है कि पुलिस ने मामले को दबाने का भरसक प्रयास भी किया। 
विज्ञापन


बाजपुर रोड स्थित परमानंदपुर गांव में पुष्पक सिंह की पंजाब एंड गुवाहाटी ट्रांसपोर्ट है। ट्रांसपोर्ट का ट्रक (एचआर/18ए/0341) को आईजीएल कंपनी से माल गंतव्य को ले जाना था। माल लादने के इंतजार में ट्रक तीन दिन से ट्रांसपोर्ट के बाहर खड़ा था। बलिया यूपी निवासी चालक रमेश सिंह निवासी ऋषिकेश ट्रक में सोया था। रविवार तड़के बदमाश ट्रक के भीतर घुसे और रमेश के साथ मारपीट कर हथियारों की बल पर उसे बंधक बना लिया। घटना के समय हेल्पर किसी दूसरे ट्रक में सोया था। बुरी तरह पीटने के बाद बदमाश रमेश को डिलारी मुरादाबाद में फेंककर फरार हो गए। 

किसी तरह होश में आए रमेश ने घटना की सूचना मालिक को दी। ट्रक लूट की जानकारी मिलते ही आईटीआई थाना पुलिस की एक टीम को ट्रक बरामदगी के लिए मुरादाबाद रवाना कर दिया गया। बताया जा रहा है कि ट्रक के बारे में पुलिस को ठोस सुराग हाथ लगे हैं। वहीं घायल चालक को यूपी के किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी नरेश चौहान ने बताया कि मौखिक रुप से घटना की सूचना मिलने के बाद एक टीम मुरादाबाद भेजी गई है। अभी घटना की लिखित तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें