फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 बैलों संग तीन तस्कर गिरफ्तार

Mon, 20 Mar 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पंजाब से स्वार (रामपुर) यूपी के लिए गोकशी को ले जाते 21 गोवंशीय पशुओं के साथ तीन तस्करों को दबोच लिया।
विज्ञापन


शनिवार की रात मुखबिर ने आईटीआई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश चौहान को बताया कि स्वार (रामपुर) के तस्कर एक ट्रांबा ट्रक नंबर एचआर 55 एच -6124 में बैलों को लादकर एनएच-74 से होकर स्वार जा रहे हैं। सटीक सूचना मिलने पर चौहान ने एक टीम गठित की। टीम ने बताए गए ट्रक को बहला नदी के पुल पर घेरकर उसमें बैठे तीन लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर आईटीआई थाना ले आई। जब पुलिस ने पूरी तरह से बंद ट्रक का दरवाजा खोला तो ट्रक के अंदर बड़ी नस्ल के 21 बैल ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। एक बैल मरा मिला। 

पकड़े गए लोगों ने अपना नाम मो. ताहिर निवासी टांडा बादली थाना टांडा (रामपुर), मो. शहजाद, मो. रिजवान निवासी ग्राम संभालेडा थाना मीरापुर (मुजफ्फरनगर) बताया। पुलिस ने तीनों को धारा 43/17, धारा 6/11 (2) गोवंश संरक्षण अधिनियम, 11(घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में गिरफ्तार कर लिया। ट्रक चालक ताहिर ने बताया कि यह ट्रक सलीम निवासी स्वार का है। वह इन बैलों को सनाम जिला संगरूर (पंजाब) से ला रहे थे। वह इससे 14 दिन पहले भी सनाम से 18 बैल लेकर स्वार ले गए थे। पुलिस ने बैलों को गोशाला भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने टीम को 15 सौ रुपए इनाम देने की घोषणा की है। आईटीआई के प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान ने बताया कि पकड़े गए तस्करों ने बताया कि वह पंजाब से सस्ते में गोवंशीय पशुओं को खरीदते हैं। उन्हें बड़े ट्रकों में भरकर स्वार, रामपुर के स्लॉटर हाउसों को बेचते हैं। पशु तस्करों को पकड़ने वाली टीम मे इंस्पेक्टर नरेश चौहान, उपनिरीक्षक जसवीर चौहान, कांस्टेबल तरन सिंह, खीम सिंह, सुरेंद्र कांबोज, विपिन, केदार सिंह थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें