फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांसरी में मारपीट होने पर बारात को बंधक बनाया 

Sun, 19 Mar 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
गांव ढांसरी में निकाह के दौरान सलामी की रश्म पर बाराती और घराती में हुई कहासुनी से मामला बिगड़ गया। दुल्हन के चाचा के साथ बारातियों ने मारपीट कर दी। जिससे बारातियों को घराती और ग्रामीणों ने बंधक बना लिया।
विज्ञापन


रविवार को भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेलड़ा से एक बारात ककरौली थाना क्षेत्र के गांव ढांसरी में गई थी। शादी की लगभग सभी रश्म पूरी की जा चुकी थी। एक रश्म सलामी के समय दूल्हे के साथ कई बाराती को देख दुल्हन के चाचा ने अंदर जाने से उन्हें मना कर दिया। जिसको को लेकर दुल्हन के दोस्तों ने इसी बात पर बखेड़ा खड़ा कर दिया। दूल्हा भी तहस में आ गया। बात बढ़ते बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई।

आरोप है कि दूल्हे के दोस्तों ने लड़की के चाचा के साथ मारपीट कर दी। मारपीट करने पर लड़की पक्ष के लोगों ने दुल्हन को भेजने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं दुल्हन के चाचा को पीटने को लेकर आक्रोशित लड़की पक्ष के लोगों व बारातियों के साथ मिलकर ग्रामीणों ने बारात को बंधक बना लिया। 
विज्ञापन


इस दौरान कुछ बाराती मौका पाकर वहां से भाग निकले। देर रात तक दुल्हन व दूल्हा पक्षों के लोगों के बीच समझौता को लेकर बातचीत चल रही थी। उधर, सीओ भोपा अकील अहमद का कहना है कि मामूली बात पर दोनों ओर से कहासुनी हो गई थी। जिसका निस्तारण सामाजिक स्तर पर किया जा रहा है। समाज के लोगों को जरूरत पड़ी तो पुलिस भी समझौता कराने मेें दोनों पक्षों का सहयोग कर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें