रुद्रपुर से काशीपुर की ओर तेज गति से जा रही प्राइवेट बस असंतुलित होकर सड़क के किनारे पलट गयी। इससे दबकर बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। प्राइवेट बस नंबर यूए04बी-4604 शनिवार को रुद्रपुर से काशीपुर की ओर जा रही थी।
जब वह मसीत के पास पहुंची तो वहीं मोड़ पर बस चालक ने बस का संतुलन खो दिया और बगल से गुजर रही एक बाइक को चपेट में लेते हुए बस सड़क के किनारे गेहूं के खेत में पलट गई। इससे बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना को देखकर गांव के तमाम लोग पहुंच गए और घायल युवकों एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल के लिए भेज दिया।
दुर्घटना के बाद बस चालक फरार हो गया। बताया जाता है कि बस में करीब दो दर्जन यात्री सवार थे लेकिन उन्हें मामूली चोटें आई हैं। बताया जाता है कि बस में यात्री कम थे। नहीं तो अधिक नुकसान हो सकता था।