फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दीवारों में सेंध लगाकर ज्वैलर्स की दुकान में घुसे चोर

Tue, 28 Feb 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेन बाजार में ज्वैलर्स की दुकान में चोरी हो गई। तीन दीवारों को तोड़कर सटीक तरीके से घटना को अंजाम दिया गया। नगदी और जेवरात सहित दो लाख की चोरी का अनुमान है। तहरीर के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


गूलरभोज टेंपो स्टैंड स्थित शिवा ज्वैलर्स की दुकान में सोमवार रात तीन दीवारों में नकब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। दुकान स्वामी अशोक वर्मा ने बताया कि उनके पड़ोसी ने मंगलवार सुबह उन्हें दुकान के पीछे की दीवार कटी होने की सूचना दी। दुकान खोलने पर देखा कि उनकी तिजोरी टूटी हुई थी,  उसमें रखे लगभग तीन किलो चांदी के जेवर, डेढ़ तोला सोने के आभूषण और लगभग एक हजार की नगदी सहित दो लाख का माल चोरी हो गया। 

चोरी की घटना की सूचना पर गदरपुर थानाध्यक्ष प्रभात कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बारीकी से मौका मुआयना किया। दुकान स्वामी और मकान मालिक कुमुद गुप्ता से घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन


चोरों ने सबसे पहले ज्वैलर्स के पड़ोसी दुर्गा आयरन के पीछे स्टोर की दीवार को खेत की ओर से तोड़ा। इसके बाद मकान मालिक के कमरे की दीवार काट दी। फिर इस कमरे से तीसरी दीवार काटकर ज्वैलर्स की दुकान में घुसे। शातिर चोरों ने पहली दीवार में नकब वाले स्थान को ईंटों से पाट दिया। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि घटना को उसी व्यक्ति ने अंजाम दिया गया, जिसे इन कमरों की सटीक जानकारी थी। 

चोरी के खुलासे को व्यापारियों ने चौकी का घेराव किया
ज्वैलर्स की दुकान में चोरी की घटना के बाद व्यापारी व्यापार मंडल अध्यक्ष  डॉ कुलदीप के नेतृत्व में एकत्र होकर पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने एसओ  प्रभात कुमार का घेराव कर चोरी के जल्द खुलासे की मांग की। एसओ ने घटना के  जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया। घेराव करने वालों में चिमन लाल, सतीश चुघ,  राजीव गुप्ता, सुनील कुमार, विनय कुमार, विरेंद्र यादव, इंद्र सिंह राठौर,  छोटे लाल, ष्याम कुमार तनेजा सहित कई लोग थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें