फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी डॉक्टर के यहां कराया महिला का गर्भपात, मौत

Tue, 28 Feb 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतला गांव निवासी एक महिला के गर्भ में पल रहे भ्रूण के बेटी होने की बात पता चलने पर पति और सास ने जबरन निजी चिकित्सक के यहां उसका गर्भपात करवा दिया। इसके बाद अधिक रक्तस्राव से महिला की हालत बिगड़ गई। जब उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पति व सास के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


बेटियों के जन्म के प्रति लोगों की मानसिकता नहीं बदल पा रही है। मामला रामगांव थाना क्षेत्र के नौतला गांव का है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के गुजरातीपुरवा निवासी परिक्रमादीन ने अपनी बेटी सुनीता वर्मा (19) का विवाह डेढ़ साल पूर्व नौतला निवासी अनुज वर्मा के साथ किया था।

पिता का कहना है कि विवाह के बाद से ही कम दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। चार माह पूर्व सुनीता गर्भवती हुई तो उसे बेटी का जन्म देने पर घर छोड़ने की धमकी दी जाने लगी। पिता के मुताबिक पखवारे भर पूर्व पति अनुज व सास फूलमती ने सुनीता के गर्भ की जांच बहराइच में चिकित्सक के यहां करवाई, जिसमें भ्रूण के बेटी होने का पता चला।
विज्ञापन


इसके बाद गर्भपात कराने के लिए परिवारीजन दबाव बनाने लगे। सप्ताह भर पूर्व सुनीता की पति और सास ने पिटाई की। परिक्रमादीन का कहना है कि सोमवार को अनुज और उसकी मां सुनीता को लेकर नौतला बाजार में एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे और गर्भपात करवा दिया। लेकिन इसके बाद अधिक रक्तस्राव से सुनीता की हालत बिगड़ गई। देर रात निजी चिकित्सक ने जिला अस्पताल ले जाने को कहा। लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही सुनीता ने दम तोड़ दिया।

आसपास के लोगों से परिक्रमादीन को बेटी की मौत की सूचना मिली तो वह परिवारीजनों के साथ रात में ही बेटी की ससुराल पहुंचे। थानाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी का कहना है कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति अनुज व सास फूलमती के खिलाफ भ्रूण हत्या, दहेज उत्पीड़न व हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। 

उधर, सीएमओ डॉ. अरुणलाल ने कहा कि निजी चिकित्सक द्वारा गर्भपात किए जाने की सूचना मिली है। जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच कराकर दोषी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई होगी। साथ ही जहां भ्रूण की जांच कराई गई है, उसका भी पता लगवाकर संबंधित अल्ट्रासांउड संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें