फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Mon, 01 Jun 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल क्षेत्र से ट्रक चोरी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने दो बदमाशाें को गिरफ्तार कर बीते दिनाें पंतनगर और शिमला बहादुर से चोरी हुए दो ट्रक भी बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि 24 मई की देर रात भूरारानी खुशी इनक्लेव निवासी जसदीप सिंह का ट्रक संख्या यूके-06-सीए-2315 चोरों ने शिमला बहादुर से चोरी कर लिया था। इसके दो दिन बाद 26 मई को एक बार फिर चोरों ने पंतनगर थाना क्षेत्र स्थित अशोका लीलैंड के पास से भी हल्द्वानी संजय नगर निवासी ललित कुमार का ट्रक यूके-08-सीए-0898 उड़ा लिया था। इन दोनों ही मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शनिवार की देर रात एएसपी टीडी वैला को सूचना मिली कि ट्रक चोरी करने वाला एक गिरोह सिडकुल आनंद विहार क्षेत्र में कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष सुशील कुमार, सिडकुल चौकी इंचार्ज एमपी सिंह, एसआई जसवंत सिंह, एसआई सिराज अहमद पुलिस कर्मियाें के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देख दो युवक भागने का प्रयास करने लगे। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें धर दबोचा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम दिल्ली  के अंबिका इनक्लेव निवासी सुरेंद्र कोरी और ट्रांजिट कैंप चामुंडा मंदिर निवासी टिंकू गुप्ता बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने 24 मई को शिमला बहादुर और 26 मई को पंतनगर के अशोका लीलैंड के सामने से ट्रक चोरी करने की बात कबूल की। बताया कि ट्रक उन्होंने सिडकुल-किच्छा हाइवे पर खड़े किए हुए हैं। जिस पर पुलिस ने उनकी निशानदेही पर दोनों ट्रक बरामद कर लिए। बाद में पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें