फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रेता ने भूसा व्यापारी को मारा चाकू

Fri, 16 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भूसा खरीदने को बयाने के तौर पर दिए गए रुपये जब्त करने से विक्रेता और भूसा व्यापारी के बीच मारपीट हो गई। विक्रेता ने चाकू से हमला कर भूसा व्यापारी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को तत्काल सीएचसी भर्ती कराया गया। डाक्टर ने उसे हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया। घायल व्यापारी के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बुधवार देर रात भूसा व्यापारी ग्राम डुंडई थाना शहजादनगर जिला रामपुर निवासी रामभरोसे पुत्र हेमराज पचपेड़ा स्थित भगवती फिलिंग स्टेशन पर आया। यहां उसका पचपेड़ा निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र गुरमेज सिंह से भूसा खरीदने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के चलते राजेंद्र ने अपने दो अन्य साथियों के साथ चाकू और तमंचों से भूसा व्यापारी राजेंद्र पर हमला बोल दिया। पेट और अन्य जगह पर चाकू लगने से भूसा व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। 

आसपास के लोग जब तक घटनास्थल पहुंचते हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल व्यापारी को निजी वाहन से सितारगंज सीएचसी भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर स्थिति देख उसे हल्द्वानी डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल के भाई रतिराम ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया था। अलबत्ता मामले की जांच में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें