फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लीपर बस पलटी, 14 चोटिल

Fri, 16 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाइवे पर कोतवाली थाना क्षेत्र के कटरा चौकी क्षेत्र के बड़ेबन ओवरब्रिज से 200 मीटर पहले बेकाबू स्लीपर बस अचानक पलट गई। हादसे में बस में सवार एक दर्जन से ज्यादा यात्री चोटिल हो गए, जिनमें कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उनको छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद बस चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए। दूसरे वाहन का वाहन का प्रबंध कर  यात्रियों को सौनोली भेजा गया। बस चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर  दी गई है।  
विज्ञापन


बस्ती शहर से सटे बड़ेवन ओवरब्रिज के पास गुरुवार की सुबह करीब छह बजे दिल्ली से सोनौली जा रही स्लीपर बस अनियंत्रित हो गई। बस ओवरब्रिज के बगल बने सर्विस रोड पर करीब सौ मीटर आगे जाकर सड़क के नीचे  गड्ढे में पलट गई। हादसे का कारण अचानक ब्रेक लेने के कारण बस का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। बस में फंसे यात्रियों को पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। बस में सवार दीना नाथ, राजेश आदि ने बताया कि आनंद बिहार से यहां तक के करीब 700 किमी से एक ही चालक बस ड्राइविंग  करते हुए आ रहा है। जिस समय हादसा हुआ, बस में सवार ज्यादातर यात्री नींद से जागे थे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें