फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो नेता के घर हुई चोरी का खुलासा

Sat, 16 May 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जसपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
  भाजयुमो नेता के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी गया मोबाइल बरामद किया है। पुलिस को चोर के पास से एक तमंचा व कारतूस भी मिला है। जबकि चोर का दूसरा साथी पुलिस पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन

बीती 9-10 मई की रात को अज्ञात चोरों ने भाजयुमो नेता डा. जितेंद्र कुमार के मोहल्ला चौहानान स्थित घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में जसपुर के मोहल्ला नत्था सिंह निवासी कमल कुमार पुत्र रमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। कमल ने डा. जितेंद्र के घर अपने साथी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। इसके पास से चोरी गया मोबाइल भी बरामद हुआ है। कमल का दूसरा साथी कमल उर्फ चीनू पुत्र हरपाल निवासी मोहल्ला नत्था सिंह फरार बताया गया है।
कोतवाल डीआर आर्या ने बताया कि दोनों आरोपी शादी-विवाह में वेटर का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि कमल के पास चोरी का अन्य सामान है। वह जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। दोनों चोर कई छोटी चोरियों में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें