फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर युवक की हत्या

Tue, 30 Jun 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकीजा कालोनी निवासी पप्पू (30) पुत्र गुड्डू कचहरी में वकीलों को पानी आदि पिलाकर रोजी कमाता था। सोमवार रात करीब 11:40 बजे वह घर आ रहा था। घर के पास ही अज्ञात लोग उसे गोली मारकर फरार हो गए। इसके बाद थोड़ी देर बाद राह से गुजर रहे तहेरे भाई देव कुमार ने उसे देखा, लहूलुहान हालत में उसे देख देव ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन


 इससे आसपास के लोग एकत्र हो गए। भाई ने आईटीआई पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस पप्पू को सरकारी अस्पताल लाई, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक पप्पू को सीने पर गोली मारी गई है। सीओ पीसी आर्या और आईटीआई के एसओ हरेंद्र चौधरी आदि ने भी अस्पताल पहुंचकर लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें