फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक फिसलने से युवक की मौत, बच्ची गंभीर

Mon, 27 Jul 2015 12:07 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, नानकमत्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक फिसलने से युवक और सड़क किनारे खेल रही मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने के एक घंटे बाद मौके पर पहुंची 108 सेवा से घायल को सितारगंज सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन


 गंभीर हालत को देखते हुए उसे हल्द्वानी एसटीएच के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मासूम बच्ची को उसके परिजन खटीमा निजी अस्पताल ले गए। जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया है।

इस्लामनगर निवासी कुलवंत सिंह (35) पुत्र पाला सिंह शनिवार देर शाम बाइक (यूके06वाई9890) से बरकीडांडी गांव किसी काम से गया था।

लौटते समय ध्यानपुर के समीप अचानक उसकी गाड़ी फिसल गई, जिससे कुलवंत बाइक के साथ घिसटता हुआ सड़क पर जा गिरा। हेलमेट न पहनने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन


वहीं, सड़क किनारे गांव निवासी संजीत सिंह राणा की तीन साल बेटी प्रिया भी बाइक की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

ग्रामीणों की सूचना के घंटा भर देरी पर 108 सेवा और थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने 108 सेवा से घायल कुलवंत को सितारगंज सीएचसी में दाखिल कराया।

 जहां से उसे गंभीरावस्था में हल्द्वानी के एसटीएच रेफर कर दिया गया। घायल कुलवंत ने इलाज के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया।

वहीं, घायल बच्ची प्रिया को खटीमा के निजी अस्पताल से बरेली रेफर किया गया है। कुलवंत की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा है। फिलहाल पुलिस को हादसे की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें