फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उलझकर रह गई है बैंक कैशियर तेजपाल की मौत की गुत्थी

Wed, 15 May 2019 12:18 AM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
pistel shimla
विज्ञापन
होटल के कमरे में प्रथमा बैंक के हेड कैशियर की गोली लगने से हुई मौत की गुत्थी 24 घंटे बाद भी सुलझ नहीं सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड कैशियर के सीने से सटाकर फायर होने की बात सामने आई है। पुलिस मृतक की कॉल डिटेल, सीडीआर को खंगालने के साथ ही विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस टीम ने उससे मिलने होटल में आई युवती के अलावा साथी बैंक कर्मियों से भी घटना के बारे में जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन


जनपद मुरादाबाद, तहसील ठाकुरद्वारा के ग्राम कनकपुर निवासी तेजपाल सिंह उर्फ तेजू प्रथमा बैंक की शरीफनगर शाखा में हेड कैशियर के पद पर कार्यरत था। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे वह बैंक से छुट्टी लेकर वह मुरादाबाद रोड स्थित होटल पैराडाइज में पहुंचा था। यह होटल भी उसी के गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बनाया है। शाम करीब 6:15 बजे होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी। होटल में उसी के गांव का रहने वाला यूपी पुलिस का एक कांस्टेबल भी मौजूद था। कांस्टेबल की सूचना पर ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। सीसीटीवी फुटेज में एक युवती हेड कैशियर के कमरे में 3:42 बजे पर घुसते दिखाई दी और करीब पौन घंटे बाद वहां से चली गई। मृतक के कमरे से 315 बोर के दो खोखे भी बरामद हुए हैं। मतलब इस घटना में तीन राउंड फायर हुए हैं। पुलिस ने मौके से बरामद तमंचा एफएसएल जांच के लिए भेज दिया है। मंगलवार को दो सदस्यीय डॉक्टरों के पैनल डॉ. शतांशु सारस्वत एवं डॉ. विकास गहलौत ने पोस्टमार्टम किया। कुंडा थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि मामले में मृतक के साथी बैंक कर्मियों से भी जानकारी जुटाई गई है। घटना से पूर्व होटल में गई युवती से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। एसओ ने बताया कि मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल की पड़ताल की जा रही है। साथ ही उसके नंबर की सीडीआर भी मंगाई जा रही है। 

आईपीएल के सट्टे से जुड़े हो सकते हैं तेजू की मौत के तार 
काशीपुर। प्रथमा बैंक के हेड कैशियर तेजपाल सिंह की संदिग्ध हालात में हुई मौत के तार आईपीएल में सट्टा लगाने के मामले से भी जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है। चर्चा है कि वह अपनी खास पहचान के एक बुकी के माध्यम से आईपीएल में सट्टा लगाता था। कुछ समय पूर्व वह आईपीएल में मोटी रकम हार गया था, जिसकी अदायगी के लिए उसके पिता को कुछ जमीन बेचनी पड़ी थी। उधर, यह चर्चा भी है कि हाल ही में उसने आईपीएल के सट्टे में करीब 30 लाख रुपये की रकम जीती थी। उसे बुकी से यह रकम लेनी थी। उसके गांव के काफी लोग आईपीएल में सट्टा लगाते हैं। इनमें से कुछ बुकी भी है लेकिन इससे पहले ही उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस आईपीएल के सट्टे को लेकर भी जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


परिवार में एकमात्र तेजपाल ही था नौकरी में 
काशीपुर। गांव में छोटी जोत के काश्तकार वीर सिंह के परिवार में तेजपाल ही नौकरी में था। उसके दो भाई महिपाल और अमरजीत खेती करते हैं। सरकारी नौकरी की आस में मंझले भाई शैलेंद्र ने अभी शादी नहीं की है। तेजपाल का विवाह नगीना के ग्राम असगरपुरी महावर निवासी कृष्णा के साथ हुआ था। उसका डेढ़ वर्ष का पुत्र युग भी है। पोस्टमार्टम के बाद बेटे की अर्थी गांव पहुंची तो मां दुलारी देवी गश खाकर गिर पड़ी। जवान बेटे की मौत से गांव में मातम का माहौल है। 

प्रथमा बैंक के हेड कैशियर की मौत के सिलसिले में पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। आईपीएल के सट्टे समेत प्रकाश में आने वाले हर बिंदु पर जांच प्रचलित है। अलबत्ता प्रथम दृष्टयता मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। - डॉ. जगदीश चंद्र, एएसपी, काशीपुर। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें