फरेंदा(महराजगंज)। कंहरिया खुर्द में डंठल जलाते समय आवासीय झोपड़ी में आग लगी। इससे घर के अंदर रखा रसोई गैंस सिलिंडर फट गया।हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
कंहरिया बुजुर्ग में मंगलवार को ्गांव का एक व्यक्ति गेहूं का डंठल जला रहा था। डंठल जलते हुए गांव के किनारे सत्यप्रकाश के आवासीय झोपड़ी तक पहुंच गया। हवा के तेज झोके के कारण आग झोपड़ी में लग गई। लोगों के चिल्लाने के बाद झोपड़ी में बच्चों के साथ सोई एक महिला किसी तरह बाहर आई। तब तक सारा सामान, जल गया। उधर, भैसहिया के बाबा टोला निवासी रामकेश के घर गैंस सिलिंडर से खाना बन रहा था। गैस रिसाव के कारण आवासीय झोपड़ी में आग लग गई। सारा सामान जल गया।