फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसपुर डिग्री कॉलेज के छात्र को गोली मारी

Tue, 27 Sep 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाइक से घर लौट रहे छात्र को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। बाएं कंधे में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली लगने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। उन्होंने घटनास्थल के साथ ही घायल से पूछताछ करने के बाद पूरे मामले को संदिग्ध करार दिया है। 
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम बाइक से जसपुर की ओर जा रहे एक युवक को नया ढेला पुल के पास गोली मार दी गई। गोली लगने से युवक लहूलुहान होकर सड़क में गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। 

किसी ने बेहोश पड़े घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। होश आने पर युवक ने अपना नाम सिमरन जीत सिंह उर्फ हैप्पी (20)पुत्र सूबा सिंह निवासी ग्राम मलपुरी थाना जसपुर बताया। घायल ने बताया कि वह जसपुर के डिग्री कालेज में बीए तीसरे वर्ष का छात्र है। काशीपुर से बाइक से घर जा रहा था कि ढेला पुल के पास पीछे से बाइक में आ रहे दो अज्ञात लोगों ने उस पर गोली चला दी और फरार हो गए।
विज्ञापन


 उसने बताया कि उसे यह नहीं मालूम की गोली चलाई किसने थी। उसकी किसी से रंजिश नहीं है। कोतवाल ओमप्रकाश ने एसआई एनएस रावत, जसविंदर सिंह के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने घायल से भी पूछताछ की। 

एसआई रावत ने बताया कि बाएं हाथ के ऊपरी हिस्से में जहां घाव है, वहां पर पहना कपड़ा जला नहीं बल्कि कटा हुआ है। गोली लगने से घाव के चारों ओर झुलस कर नीला निशान हो जाता है, लेकिन घटना में ऐसा नहीं है। घाव के अंदर गोली होने की आशंका के चलते डाक्टर ने एक्सरे कराने की सलाह दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें