डीएम के निर्देश पर एसडीएम पीएस राणा, उपखनिज निदेशक राजपाल लेघा, तहसीलदार प्रताप राम आर्य ने राजस्व, खनन और पुलिस टीम के साथ स्टोन क्रशरों और खनन स्टाकों छापेमारी की। इस दौरान भारी खामियां मिलने पर गांव मुकंदपुर स्थित देवभूमि स्टोन क्रशर को सीज कर दिया। जबकि एक स्टोन क्रशर सहित सात खनन स्टॉकों पर 3 करोड़ 17 लाख 55 हजार 920 रुपये जुर्माना डालने की संस्तुति कर रिपोर्ट डीएम को भेजी है।
शुक्रवार को एसडीएम के नेतृत्व में खनन और राजस्व टीम ने छापेमारी के दौरान गांव मुकंदपुर देवभूमि स्टोन क्रशर पर अभिलेख तक नहीं दिखाने और गड़बड़ी मिलने पर सीज कर दिया।
छापेमारी टीम ने गणपति स्टोन क्रशर पर क्षमता से अधिक 2588 घनमीटर अवैध खनन मिलने पर 4754880 रुपये जुर्माना, गांव मुकंदपुर निवासी जसवंत सिंह आदि पर अवैध खनन स्टॉक करीब 5915 घनमीटर मिलने 10610400 रुपये, गांव मुकंदपुर निवासी कुलंवत सिंह आदि पर अवैध खनन स्टॉक 5964 घनमीटर मिलने पर 10696640 रुपये जुर्माना, गांव मुकंदपुर निवासी ईश्वर सिंह आदि पर 5 हजार घनमीटर अवैध खनन मिलने पर 5700000 रुपये जुर्माना, गांव मुकंदपुर निवासी जरनैल सिंह, करनैल सिंह, यश्पाल का अवैध खनन के रुप में 4920 घनमीटर मिलने पर 56 लाख 12 हजार रुपये का जुर्माना, गांव मुकंदपुर निवासी रक्षपाल के स्टॉक पर 945 घनमीटर अवैध खनन मिलने पर 12 लाख 39 हजार 500 रुपये का जुर्माना, गांव मुकंदपुर निवासी सरजीत सिंह के स्टाक पर 2265 घनमीटर अवैध खनन मिलने पर 26 लाख 91 हजार 500 रुपये जुर्माना करने की संस्तुति की गई है। टीम में चकबंदी लेखपाल, राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी थे।