फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य ओलंपिक खेलों का शुभारंभ आज 

Sat, 10 Nov 2018 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
चतुर्थ उत्तराखंड राज्य ओलंपिक खेलों का शुभंकर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड चतुर्थ राज्य ओलंपिक खेलों में का आज रुद्रपुर में शुभारंभ होने जा रहा है। शुक्रवार को उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने रुद्रपुर स्टेडियम की अंतिम चरण की तैयारियों का जायजा लिया। उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डीके सिंह ने बताया कि भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता शनिवार को रुद्रपुर पहुंचेंगे। वहीं अधूरी तैयारियों के कारण रुद्रपुर पहुंचे खिलाड़ियों को असुविधा से दो चार होना पड़ा।

विज्ञापन


 ओलंपिक खेल तय कार्यक्रम के तहत 10 नवंबर को सुबह 11 बजे रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में फ्लैग हॉस्टिंग होने के बाद शुरू हो जाएंगे। 11 नवंबर को रुद्रपुर स्टेडियम में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इसमें पंजाबी गायक जस मानक अपनी आवाज के जादू से धमाल मचाएंगे। इसके साथ ही उत्तराखंड लोक संस्कृति की भी झलक देखने को मिलेगी। वहीं राज्य ओलंपिक में भारतीय धावक हिमा दास, हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल, वेटलिफ्टर मीराभाई चानू के पहुंचने की भी उम्मीद है। 

वहीं बृहस्पतिवार को ऐन वक्त पर खिलाड़ियों की ठहरने की व्यवस्था न होने से के कारण ओलंपिक खेलों की पूर्व तैयारियों की पोल खुल गई। दूर-दूर से पहुंचे खिलाड़ियों को रुद्रपुर स्टेडियम के बरामदे और पुलिस लाइन के खुले मैदान में सोकर अपनी थकान मिटानी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें