थानाभवन। गांव खेड़ा निवासी राजेंद्र ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसने कुछ समय पहले गांव के ही तीन युवकों को दस हजार रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि जब शुक्रवार को उसने तीनों युवकों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने उसके साथ मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करा दिया है। उधर, क्षेत्र के गांव हरड फतेहपुर निवासी हरपाल सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के ही दो युवकों ने उसके ट्रैक्टर से बैटरी चोरी कर लिया। उसने कार्रवाई की मांग की है।