फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर! पापा कह रहे हैं धर्म परिवर्तन कर ले

Sun, 04 Mar 2018 11:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन

सर, मेरा पूरा परिवार दूसरा धर्म अपना चुका है और वह मेरा भी धर्म परिवर्तन कराने पर अड़े हैं। कोतवाली पहुंचे करीब 17 वर्षीय किशोर ने अपनों पर ही धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास का आरोप लगाया। किशोर के अनुसार पिता सहित पांच लोगों ने अपहरण कर घर ले गए और वहां उसपर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उक्त लोगों ने उसे पीटा।

विज्ञापन


रविवार को गिरीताल निवासी एक किशोर रानू कुमार ने पुलिस में तहरीर देकर कहा कि कुछ साल पहले उसके पिता राकेश निवासी बथुवाखेड़ा (ठाकुरद्वारा) ने दूसरा धर्म ग्रहण कर लिया था। साथ ही उसके माता, बड़े भाई और दोनों बहनों को भी पिता ने दूसरा धर्म ग्रहण करा दिया। उसपर भी उक्त धर्म अपनाने का दबाव डाला गया लेकिन उसने दूसरा ऐसा करने से इंकार कर दिया। इस बीच उसके पिता उस पर लगातार दूसरे धर्म की क्रियाओं में भाग लेने के लिए दबाव डालते और मना करने पर उसे पीटते थे। इससे परेशान होकर वह दुकानों में काम करने लगा और रात में कभी नाना के पास तो कभी चाचा उमेश कुमार निवासी कुंडेश्वरी के घर रहने लगा। इसके बावजूद उसके पिता उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालते रहे। 

बताया कि रविवार को वह बाइक से बाजार आ रहा था। चीमा चौराहे के पास उसके पिता ने अपने पांच छह साथियों के साथ उसे पकड़ लिया और अपहरण कर अपने गिरीताल स्थित घर ले गए। यहां उसे मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया, लेकिन उसके घर वालों ने दरवाजा खोल दिया। तब वह भाग कर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा। इधर कटोराताल चौकी प्रभारी दिनेश बल्लभ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पिता ने आरोपों को नकारा
काशीपुर। अपने पिता पर जबरन धर्मपरिवर्तन कराने का दबाव डालने का आरोप लगाने वाले किशोर के पिता शमशुद्दीन ने फोन पर बताया कि दो साल पहले यह विवाद हुआ था। तब वह घर छोड़कर चला गया था। अब बिना बुलाए पांच-छह महीने पहले घर लौट आया। वह एक दुकान में काम करता है, लेकिन घर खर्च का पैसा नहीं देता था। रविवार को जब उससे खर्चा मांगा तो वह उलटा आरोप लगाने लगा। धर्म परिवर्तन से संबंधित कोई बात नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें