फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिया और सुधीर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा 

Sat, 24 Mar 2018 12:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
प्रिया शर्मा और सुधीर चावला को कोर्ट में पेशी को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जमीनों की धोखाधड़ी के मामले में जेल गई एलाइड इन्फ्रा की एमडी प्रिया शर्मा और निदेशक सुधीर चावला को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। दोनों की किच्छा और रुद्रपुर थाने में दर्ज मुकदमों के मामले में पेशी हुई थी।

विज्ञापन


बता दें कि रुद्रपुर कोतवाली में धोखाधड़ी के दो और किच्छा कोतवाली में विद्युत विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया था। टोल प्लाजा शिफ्टिंग के मामले में भी मुकदमा दर्ज हुआ था। बीते 20 मार्च को पुलिस ने दोनों को गुरुग्राम के एक मॉल के पास से गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को दोनों को नैनीताल जिला कोर्ट से दो दिन की रिमांड पर भेजा गया। इधर, रुद्रपुर और किच्छा थाना पुलिस ने भी अपने मुकदमों में दोनों के खिलाफ रुद्रपुर कोर्ट में तलवी दाखिल की थी। 

इसके आधार पर शुक्रवार को प्रिया को रुद्रपुर में दर्ज मुकदमे की सुनवाई के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुसुम सानी और किच्छा थाने में दर्ज हुए दो मामलों की सुनवाई के लिए सिविल जज सीनियर डिवीजन लक्ष्मण सिंह की कोर्ट में पेश किया गया। सुधीर चावला को भी इसी कोर्ट में पेश किया गया। यहां से कोर्ट ने प्रिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हल्द्वानी जेल और सुधीर को नैनीताल जेल भेज दिया है। ब्यूरो 
विज्ञापन

 
वकील के माध्यम से रखें अपनी बात : कोर्ट 
सीजेएम कोर्ट में पहुंची प्रिया शर्मा अपने साथ किसी अधिवक्ता को नहीं लाई थी। कोर्ट में अपना पक्ष रख रही प्रिया को कोर्ट ने हिदायत दी कि वह न्यायालय की प्रक्रिया के हिसाब से अपने अधिवक्ता के माध्यम से ही अपना पक्ष रखे, जिसे सुना जायेगा। सरकारी वकील की मांग के लिए अब प्रिया प्रार्थना पत्र भी प्रस्तुत कर सकती है। 

वर्ष 2016 से हो गई थी फंसाने की तैयारी : प्रिया 
कोर्ट में पेशी के लिए पहुंची प्रिया ने पत्रकारों से बातचीत में हल्द्वानी के एक कॉलोनाइजर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ तमाम सबूत होने की बात कही। प्रिया का कहना था कि उसे फंसाने की तैयारी 2016 में ही कर दी गई थी। इसमें कुछ कॉलोनाइजर और प्रशासनिक लोग शामिल हैं।

प्रिया के चेहरे में शिकन नहीं, परेशान नजर आया सुधीर 
नैनीताल और हल्द्वानी जेल से तलवी पर रुद्रपुर जिला कोर्ट पहुंचे प्रिया और सुधीर करीब तीन घंटे तक कोर्ट परिसर में रहे। इस दौरान प्रिया हर वक्त मुस्कुराते हुए खुद को निर्दोष बताती रही। वहीं, पुलिस की गाड़ी में बैठा सुधीर बेहद परेशान दिखा। सुधीर का कहना था कि उसके साथ गलत हुआ, लेकिन उसे अपने उन ग्राहकों की चिंता है, जिन्हें उसने प्लॉट देने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें