फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर दबंगों ने महिला से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर दबंगों ने
विज्ञापन

महिला से की मारपीट

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला नवाजीपुरा के एक मकान में घुसकर दबंगों ने महिला से मारपीट कर दी। पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला नवाजीपुरा निवासी नगमा पत्नी नफीस ने बताया कि शुक्रवार रात वह अपनी सास सकीला के साथ घर में ही थी। उसका पति किसी काम से बाहर गया था।
विज्ञापन

पति की गैरमौजूदगी में मोती कालोनी निवासी एक व्यक्ति अपने कुछ साथियों के साथ उसके घर आ गया। उक्त लोग घर के बाहर खड़े होकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी महिला के घर में घुस गए और मारपीट शुरू कर दी। इसमें शकीला के हाथ में चोट लगी है।
विज्ञापन

शोर सुनकर लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शनिवार को पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें