फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल की बस ने दो को रौंदा, एक की मौत

Thu, 09 Aug 2018 12:46 AM IST
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मृतक के परिजनों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

निजी स्कूल की बस की टक्कर से साइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन


अमरिया पीलीभीत यूपी का रहने वाला विनोद कुमार (29) पुत्र प्रीतम राम लालपुर में किराये के मकान में रहकर टेलीफोन एक्सचेंज में कांट्रेक्टर के अधीन कार्य करता था। बुधवार शाम को वह अपने साथी रामलोटन पुत्र गोकुल प्रसाद के साथ साइकिल पर सवार होकर किच्छा की ओर जा रहा था। पुरानी चौकी के पास पहुंचने पर पीछे से आ रही निजी स्कूल की एक बस ने दोनों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

 जिला अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने विनोद कुमार को मृत घोषित कर दिया। विनोद की मौत की सूचना पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक का एक पुत्र और एक पुत्री है। इधर, टेलीफोन एक्सचेंज के एसडीओ विरेंद्र सिंह ने बताया कि विनोद कांट्रेक्टर के अधीन काम कर रहा था, फिर भी विभाग उसके परिवार की हरसंभव मदद करेगा। मृतक के परिजनों ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ चौकी में तहरीर दी है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


घबराए बच्चों को दूसरी बस से पहुंचाया गया घर 
लालपुर। दुर्घटना के बाद बस चालक के फरार होने पर उसमें मौजूद लगभग 20 बच्चे हादसा देखकर घबरा गए और रोने लगे। बच्चों की चीखपुकार पर ग्रामीणों एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से बच्चों को स्कूल से एक अन्य बस मंगवाकर उनके घर पहुंचाया। 

नौसिखिये चालकों के भरोसे चल रही स्कूली बसें 

लालपुर। कई निजी स्कूलों ने अपनी बसों को नौसिखिये चालकों के हवाले छोड़ रखा गया है, जिससे वह वाहन को तेजी और लापरवाही से चलाते हैं। कुछ दिन पूर्व एक निजी स्कूल की बच्चों से भरी बस खेत में पलट गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें