फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को जिम्मेदार ठहरा गर्भवती ने लगाई फांसी

Mon, 20 Nov 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
ज्योति का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विवाहिता ने पंखे से लटककर जान दे दी। उसके मायके वालों ने मृतका के पति और ससुरालियों पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


रविवार देर शाम बांसफोड़ान चौकी पुलिस को सूचना मिली कि आकांक्षा गार्डन निवासी विवेक पुत्र जितेंद्र सिंह की पत्नी ज्योति (24) अपने कमरे में पंखे से लटकी हुई है। पुलिस ने शव नीचे उतारा। उसके बाद विवेक ने मृतका के बड़े भाई अनिल को फोन कर सूचना दी। 
मृतका के पिता जगदीश, भाई अनिल और परिवार के अन्य सदस्य घटनास्थल पर पहुंच गए। 

मौके पर पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, इसमें उसने आत्महत्या के लिए अपने पति व उसके परिजनों को जिम्मेदार ठहराया। मृतका के पिता ने बताया कि विवेक, उसकी दादी सास और परिवार के अन्य लोग उसे परेशान करते थे। इसी कारण विवेक ने किराए पर कमरा लिया, लेकिन विवेक के परिजन यहां आकर भी उनकी बेटी को परेशान करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका की मां ने बताया पिछले सप्ताह ही उनकी बेटी श्यामपुरम आई थी। तब वह कह रही थी ससुराली उसे परेशान करते हैं। कई बार रसोई में ताला लगा देते हैं। वह छह माह की गर्भवती थी, इसके बावजूद वे परेशान करते थे। पड़ोस में रहने वालों ने बताया कि उनके कमरे से हर वक्त लड़ने-झगड़ने की आवाज आती थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें