फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉश कालोनी में पकड़ा गया सेक्स रैकेट

Tue, 27 Oct 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शहर की पॉश कालोनी ओमेक्स में सेक्स रैकेट पकड़ा है। दो युवतियां और तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


छापे की भनक लगते ही कुछ लोग पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग निकले। पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

रविवार देर रात डेढ़ बजे सीओ बीएस चौहान की अगुवाई में टीम ने पॉश कालोनी ओमेक्स रिवेरा के एब्रो सी स्थित फ्लेट संख्या-6 में छापा मारा।

टीम ने कमरे में रंगरलियां मना रहे निसार अहमद निवासी सीरगोटिया रुद्रपुर, मनोज सिंह बरखेड़ा पीलीभीत (हाल निवासी आवास विकास कालोनी) और नंदन सिंह निवासी मजखाली रानीखेत जिला अल्मोड़ा (हाल निवासी आवास विकास कालोनी) को धर दबोचा।

 उनके साथ रोहिणी दिल्ली और बागेश्वर की एक-एक युवती पकड़ी गई। आरोपियों के कब्जे से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। किराए पर लिए गए फ्लैट में फाइनेंस कार्यालय चलता है। मनोज और नंदन प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा कि पुलिस को दस लोगों के फ्लैट में होने की सूचना मिली थी, लेकिन कुछ लोग पहले ही भाग निकले। इनमें तीन लोगों को चिह्नित कर लिया गया है।

सीओ चौहान ने बताया कालोनी में अवैध धंधा होने की सूचना पर दबिश दी गई थी। पकड़े गए पांचों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


फ्लैट में बनाए गए किसी कंपनी के दफ्तर में निसार रहता था। उसी ने सबको यहां बुलाया था। टीम में सिडकुल चौकी इंचार्ज एमपी सिंह और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें