फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रैक्टर पलटा, पल्लेदार की मौत

Sat, 23 Apr 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली बीती रात बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में उसमें सवार एक पल्लेदार की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली (यूजीपी 8ए 7141) बहेड़ी से गेहूं लेकर रुद्रपुर की ओर आ रही थी। ट्रैक्टर में छह पल्लेदार भी थे। गेहूं किसी सतीश लाला नामक आढ़ती का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को काफी तेज गति से दौड़ा रहा था। 

जब ट्रैक्टर बगवाड़ा के पास पहुंचा तभी चालक ने ब्रेक लगा दिए, जिससे ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया और उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। आसपास लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर एक पल्लेदार नेत्रपाल पुत्र चंद्रपाल निवासी भुंडी जिला बदायूं की हालत को नाजुक देखते हुए उसे हल्द्वानी  रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि घायलों में हंसराज, जबर सिंह, धीर सिंह निवासी ग्राम भुंडी, मुरसिद निवासी सौता जलालपुर और नेकसू निवासी एटा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। चारों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। 

बताया जा रहा है एक युवक  नेत्रपाल को लेकर हल्द्वानी गया, लेकिन उसकी मौत होने के बाद वह उसे जिला अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। इधर, हादसे की खबर जैसे ही परिजनों को मिली उनमें कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें