फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं होने दिया महिला का अंतिम संस्कार

Thu, 04 Oct 2018 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काश्ाीपुर।
विज्ञापन
काशीपुर में मृतका का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पीरूमदारा क्षेत्र के वीरपुर लच्छी सोनपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गुपचुप तरीके से ससुराल वाले महिला का अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। 

विज्ञापन


पलकाचौड़ गदरपुर निवासी गुलाब सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन साल पहले उन्होंने अपनी बड़ी बेटी शारदा की शादी वीरपुर लच्छी सोनपुर गांव निवासी युवक के साथ की थी। शारदा की डेढ़ साल की बेटी भी है। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह बेटी के ससुरालियों ने फोन कर बताया कि शारदा की तबीयत खराब है, जिसे काशीपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। कहा कि जब तक वह काशीपुर पहुंचे तब तक शारदा की मौत हो चुकी थी। 


कहा कि बेटी शारदा का चेहरे में सूजन थी, जिससे लग रहा था कि उसे मारापीटा गया हो। आरोप है कि इसी दौरान वह हमें चकमा देकर शव लेकर गायब हो गए। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल काशीपुर कोतवाली में दी। काशीपुर पुलिस की सूचना पर पीरूमदारा चौकी प्रभारी के निर्देश पर पुलिस वीरपुर लच्छी सोनपुर गांव पहुंची, जहां ससुराल वाले शारदा के अंतिम संस्कार की तैयारी कर चुके थे। पुलिस ने शारदा के शव को कब्जे में लेकर रामनगर संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम होगा। गुलाब सिंह ने बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर मौके पर पहुंचे एसडीएम परितोष वर्मा ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके अलावा तहसीलदार प्रियंका रानी ने भी मामले की जानकारी ली। वहीं एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

इंसेट...
रुद्रपुर महिला हेल्प लाइन में हुई थी काउंसलिंग 
मृतका शारदा के पिता ने बताया कि सुसराल वाले दहेज के लिए उसे पीटते थे। कहा कि एक साल पहले रुद्रपुर महिला हेल्प लाइन में भी काउंसलिंग कराई गई थी, लेकिन इसके बाद भी उनमें सुधार नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें