फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की आग से जलकर मौत

Thu, 04 Oct 2018 12:14 AM IST
संदिग्ध हालात में महिला की आग से जलकर मौत
विज्ञापन
घटना की जानकारी देतीं मृतका के परिवार की महिलाएं। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 राजापुर (चित्रकूट)। संदिग्ध हालात में महिला की आग से जलकर मौत हो गई। मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर कौशांबी जिले के महेवा थाने में तहरीर दी। ससुराल वालों ने बताया कि आग लगने के कारण की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

चित्रकूट जिले के कोतवाली क्षेत्र के कसहाई निवासी भाेंडा यादव की पुत्री अमृता यादव (26) का छह साल पूर्व कौशांबी जिले के उमरावा शाहपुर निवासी ओमप्रकाश यादव पुत्र रामबचन के साथ हुआ था। जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को ससुराल में अचानक आग लगने से अमृता गंभीर रूप से झुलस गई। पति के चाचा राममिलन ने बताया कि घटना के समय घर में उसके पति व अन्य परिजन खेत में थे। जानकारी मिलने पर उसे गांव से नजदीक होने पर राजापुर अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने रात को ही हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्तेे में ही उसकी मौत हो गई।
इधर सूचना मिलते ही मृतका के पिता भोंडा यादव व भाई भोला यादव जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कराया। मृतका के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री को आए दिन प्रताड़ित किया जाता था। उसका पति नशे का आदी था और पत्नी को आए दिन मारता पीटता था। इसका विरोध करने पर ससुराल वालों ने आग लगाकर पुत्री को जला दिया है। इस संबंध में महेवा थाने में पति सास ससुर, देवर व ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, ससुरालीजनों ने मारपीट व जलाकर मारने के आरोप को गलत बताया है। बताया कि घटना के समय घर में कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिन पूर्व नागपुर से लौटा था पति
चित्रकूट। मृतका अमृता का पति नागपुर में मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार वह 15 दिन पूर्व ही वहां से लौटा था। मृतका के एक पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें