फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दुकान से लेकर धार्मिक स्थल भी नहीं छोड़े

Sun, 07 Aug 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चोरों से अब धार्मिक स्थल भी सुरक्षित नहीं है। शनिवार रात चोरों ने ग्रामीण क्षेत्र के दो गुरुद्वारे और दो मंदिरों सेक सामान चुरा लिया। इतना ही नहीं उन्होंने शहर में दो प्रतिष्ठानों से भी हजारों का माल समेट लिया। एक ही रात में हुई ताबड़तोड़ वारदातों से पुलिस में हड़कंप मचा है। वहीं धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने से लोगों में रोष है। 
विज्ञापन


पुलिस की रात्रि गश्त को धता बताते हुए अज्ञात चोरों ने शनिवार रात एक साथ कई वारदातों को अंजाम दिया। चोरों ने गांधी पार्क के पास विवेक गुप्ता की नित्यपूर्ति मार्ट नाम से स्थित दुकान में धावा बोलकर एक लैपटॉप, 10 मोबाइल, बूफर, 10 हजार की नकदी समेत हजारों का अन्य सामान पार कर लिया। सुबह जब विवेक गुप्ता दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान के ताले टूटे थे और भीतर सारा सामान बिखरा था। 

सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना कर जानकारी ली। उधर, काशीपुर मार्ग पर गांधी कालोनी निवासी सलीम खान की दुकान केजीएन बैटरी सर्विस पर भी चोरों ने धावा बोला। यहां चोर दुकान के पीछे की टिन काटकर भीतर घुसे और वहां से दो बैटरे, 11 सेल, आठ एल्टीनेटर, वायरिंग और आमरेचर समेत करीब पचास हजार का माल समेटकर ले गए। सलीम ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। 
विज्ञापन


उधर ग्राम सैंजनी में और ग्राम पक्की खमरिया के दो मंदिर और दो गुरुद्वारों में भी चोरों ने शनिवार रात धावा बोलकर माल दानपात्र से नगदी उड़ा ली। सैंजनी स्थित मंदिर और गुरुद्वारे से करीब आठ हजार और पक्की खमरिया के हरि मंदिर और गुरुद्वारे में स्थित दान पात्रों से करीब दस-दस हजार की नगदी पार ली गई। धार्मिक स्थलों में चोरी का पता लगने पर ग्रामीणों में रोष है। सूचना पर पुलिस ने सभी घटना स्थलों का मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।


चोरों ने कोल्डड्रिंक पी और बिस्कुट भी खाए

गांधी पार्क के पास नित्यपूर्ति मार्ट में चोरों ने तसल्ली से वारदात को अंजाम दिया। यहां चोरों ने लैपटॉप, नगदी और अन्य जरूरी सामान चोरी करने के दौरान दुकान में कोल्ड ड्रिंक, बिस्कुट और अन्य खाद्य पदार्थों का भी लुत्फ उठाया। चोरों ने ताला तोड़ने के दौरान वहां बैठने के लिए गद्दियों का प्रयोग भी किया। चोर इतने बेखौफ थे कि उन्हें न तो गश्ती पुलिस की परवाह थी और न ही पास ही स्थित दो बैंकों में तैनात रहने वाले सुरक्षा गार्डों की। बाजार में हुई चोरी की घटना से व्यापारियों में रोष है। 

चोरों ने खंगाला बंद घर

पिछले कई दिनों से बंद पड़े एक घर से चोरों ने नगदी जेवरात समेत लाखों का माल पार कर लिया। गृह स्वामी के घर वापस लौटने पर उसे चोरी का पता लगा। मामले की रिर्पोट दर्ज करा दी गई है। शहर की कृष्णा कालोनी में हरदेव कश्यप पुत्र पूरन लाल का मकान है। पूरन लाल और उसका परिवार 13 जुलाई से बाहर गया हुआ था। उन्होंने घर पर ताला लगा रखा था। करीब एक माह बाद जब हरदेव और उसका परिवार घर लौटा तो बाहर गेट का ताला लगा हुआ था लेकिन अंदर कमरों के ताले टूटे पड़े थे और सामान बिखरा था। हरदेव के अनुसार चोरों ने सोने के दो पैंडल, नाक की लौंग, दो अंगूठियां, करीब 15 हजार की नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने रिर्पोट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें