बाजार क्षेत्र को जाम की समस्या से निजात दिलाने को वाहनों के लिए निर्धारित किए गए हैं। एसपी कमलेश उपाध्याय ने बृहस्पतिवार शाम को सीओ कार्यालय में व्यापार मंडल और निवर्तमान पार्षदों के साथ करीब 45 मिनट तक बैठकर छह रूट निर्धारित किए गए। एसपी उपाध्याय ने इस रूट के लागू होने से काफी हद तक जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
एसपी सिटी के मुताबिक वाहन दुर्गा मंदिर गली से मार्केट के अंदर आएंगे, जबकि मटके वाली गली से बाहर जाएंगे। इसी तरह भल्ला गली से प्रवेश करने वाले वाहन हरि मंदिर गली से बाहर जाएंगे। इलाहाबाद बैंक गली से प्रवेश करने वाले वाहन अग्रवाल धर्मशाला वाली गली से बाहर जाएंगे। इन रूटों पर शाम चार बजे से आठ बजे तक पुलिस लाइन, ट्रैफिक, सीपीयू, पीएसी और होमगार्ड के लगभग 25 कर्मचारी ड्यूटी पर नियुक्त रहेंगे।
इसके अलावा गदरपुर में सड़क निर्माण के चलते 25 और 26 मई को रूट डायवर्ट किया गया है। इसके तहत किच्छा से काशीपुर को जाने वाले वाहन पंतनगर होते हुए चक्की मोड़ से गूलरभोज और बाजपुर के रास्ते काशीपुर जाएंगे। वहीं, काशीपुर से किच्छा की ओर जाने वाले वाहनों को सरदार मोड़ से होते हुए गूलरभोज, चक्की मोड़, पंतनगर के रास्ते किच्छा भेजा जाएगा। इस बैठक में प्रभारी सीओ स्वतंत्र कुमार, मनीष शर्मा, हिमांशु पंत, कैलाश भट्ट आदि मौजूद रहे।