फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक पुत्र को छुड़ाने आयी मां को लाठी डंडों से पीटा

Sat, 18 Jun 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रीत विहार कालोनी में कुछ लोगों बालक को बंधक बनाने के बाद उसे छुड़ाने आयी मां को भी बुरी तरह पीट दिया। महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी है। 
विज्ञापन


प्रीत विहार कालोनी निवासी रीता पत्नी विलियम ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम उसका पुत्र आकाश (7) चीनी लेने के लिए दुकान पर गया था। काफी देर तक वह नहीं लौटा तो उसने पड़ोस के एक बच्चे को पता करने के लिए भेजा। 

उसने लौटकर बताया कि कुछ लोगों ने आकाश को पकड़कर रखा है और उस पर मोबाइल चोरी का आरोप लगा रहे हैं। रीता का आरोप है कि जब वह पुत्र छुड़ाने के लिए पहुंची तो उक्त लोग आकाश पर मोबाइल चोरी का झूठा आरोप लगाने लगे। रीता ने बताया कि उसने खुद अपने पुत्र से सख्ती से पूछताछ की। 
विज्ञापन


लेकिन पुत्र ने खुद को निर्दोष बताया। इसी बीच उक्त लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। घायल रीता को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें