फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे तेली होने पर गर्व है : मोदी

Mon, 11 Dec 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई मोदी प्रहलाद मोदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिवारवादी नहीं हैं, बल्कि राष्ट्रवादी हैं। यदि वह परिवारवाद को बढ़ावा देने वाले होते तो मैं भी आज किसी बड़े उद्योग या कारखाने का मालिक होता, ना कि राशन की दुकान चलाता।
विज्ञापन


रामलीला मैदान में रविवार को अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रधानमंत्री के छोटे भाई प्रहलाद मोदी लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी किसी को भी व्यक्तिगत रूप से फायदा नहीं पहुंचाते हैं, लेकिन लोग उनसे जुड़कर और मोदी शब्द का इस्तेमाल कर स्वयं को फायदा पहुंचा सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि तेली समाज के लोग पूरे भारत में करीब 14 करोड़ हैं, लेकिन वह गुप्ता, राठौर, साहू, जायसवाल आदि में बंटकर अपनी राष्ट्रीय पहचान खो चुके हैं। वह अपने नाम के आगे मोदी और कोष्ठक में इन जातियों का इस्तेमाल कर अपनी एकजुट पहचान पा सकते हैं। प्रहलाद मोदी ने कहा मैं तेली हूं और मुझे तेली होने पर गर्व है। कहा कि महिलाओं को शिक्षित करके हम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को सार्थक कर सकते हैं। हमें पुरुष प्रधान समाज की मानसिकता से ऊपर उठकर शासन में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने के पुरजोर प्रयास करने चाहिए। 
विज्ञापन


विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी एकजुटता पर बल दिया। किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने कहा लोकतंत्र को बचाये रखने के लिए राष्ट्रवादी सोच होना जरूरी है। इस अवसर पर महासभा प्रदेश अध्यक्ष रामप्रकाश गुप्ता, मूलचंद राठौर, बीना शाहू, मोनिका गुप्ता, हीरालाल साहू, ईश्वरी प्रसाद साहू, विश्वनाथ राठौर, बीएस राठौर, अनंतप्रकाश साहू, मुकेश राठौर, घनश्याम श्यामपुरिया, हरपाल राठौर, प्रेम गुप्ता, मीना राठौर, किरन राठौर आदि मौजूद रहे।

11 फरवरी को सम्मानित होंगी महिलाएं
रुद्रपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा अगले वर्ष 11 फरवरी को रुद्रपुर में महिलाओं को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित करेगी। संगठन पदाधिकारियों ने कहा इसमें विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

पिस्टल लटकाकर किया मंच का संचालन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी की सुरक्षा में पुलिस, प्रशासन और खुफिया विभाग के स्तर पर भारी लापरवाही हुई। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के सम्मेलन में कार्यक्रम के सह संयोजक और भाजयुमो नेता श्रीकांत राठौर कमर में पिस्टल लगाकर मंच का संचालन कर रहे थे। उनकी कमर में बंधे पिस्टल का कारतूस साफ दिखायी दे रहा था। इसके बावजूद गेट पर तैनात पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। मुख्य अतिथि प्रहलाद मोदी करीब साढ़े 12 बजे पहुंचे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मैदान के गेट पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स व खुफिया विभाग तैनात रहा। मंच के भीतर कार्यक्रम के सहसंयोजक श्रीकांत राठौर खुलेआम पिस्टल लटका कर मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान वह बीच-बीच में कार्यक्रम का संचालन भी करते रहे। लेकिन किसी ने उन्हें इसके लिए टोका नहीं। 

असलहा रखने वाले नेताजी को मिलेगा नोटिस
एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि रामलीला मैदान में निजी कार्यक्रम था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई होने की वजह से प्रहलाद मोदी की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। सार्वजनिक कार्यक्रम में असलहे ले जाना गलत है। मंच पर एक व्यक्ति लाइसेंसी असलहा लगाए हुए था और उसे कार्यक्रम के बीच में ही टोका गया तो उसने असलहा हटा दिया था। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत नोटिस जारी किया जाएगा। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें