फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफियाओं ने नदियों में उतारीं पोकलैंड

Fri, 12 Aug 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
पाोकलैंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूएस नगर जिले में यूं तो अवैध खनन का खेल सालों से बदस्तूर जारी है, लेकिन पहले यह खेल ट्रैक्टर ट्रालियों से चलता था, अब माफिया इतने बेखौफ हो गए हैं कि नदियों में जेसीबी और पोकलैंड मशीनों से बड़े पैमाने पर खुदान कर रहे हैं। रातभर खनन का खेल चलता है और सुबह होते ही पोकलैंड मशीनें नदियों के आसपास के जंगलों में छिपा दी जाती हैं। पिछले कई दिनों से पहाड़ों में हो रही बारिश के बाद बहकर आने वाले खनिज की बाजार में भारी डिमांड है। इस खेल में स्थानीय पुलिस की भी शह है।  
विज्ञापन


बरसात हो या सर्दी, गर्मी जिले की नदियों में खनन का कार्य निरंतर जारी रहता है। कुछ नेताओं का संरक्षण मिलने के कारण भी माफिया बेखौफ खनन के गोरखधंधे में पूरी तरह लिप्त होते हैं। सबसे ज्यादा खनन का खेल बाजपुर के कोसी, सुल्तानपुर पट्टी की नदियों और सितारगंज, जसपुर, काशीपुर, खटीमा में बड़े पैमाने पर हो रहा है। पिछले कई दिनों से नदियों में पोकलैंड मशीनों के जरिए खनन का खेल माफिया बेखौफ खेल रहे हैं। इसमें कुछ पुलिस कर्मियों के साथ भी सांठगांठ है। सूत्रों का कहना है कि रातभर में जिन क्षेत्रों में अवैध खनन का धंधा चलता है वहां पर रात्रि में पुलिस की गश्त भी नहीं होती।  

मुझे पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि जिले की नदियों में रात में पोकलैंड मशीनों से अवैध खनन जारी है, इसी के चलते मैंने सोमवार और मंगलवार को रात में चेकिंग की थी, इसमें बाजपुर क्षेत्र में जेसीबी और ट्रक पकड़ा था। मैंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध रोकने के लिए रात में भी चेकिंग करें। बाजपुर क्षेत्र के बैतखेड़ी और बन्नाखेड़ा क्षेत्र वन विभाग के क्षेत्र में आता है इसलिए वहां पर वन विभाग ही कार्रवाई करेगा। अवैध खनन रोकने को स्पेशल टीम गठित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
- डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव, डीएम यूएस नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें