फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मामा की मौत, भांजा घायल

Thu, 09 Mar 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मामा की मौत हो गई, जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी एसटीएच रेफर किया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


जाफरपुर स्थित शिवपुर निवासी सुखदेव पुत्र नंद किशोर अपने मामा प्रकाश बाछड़ा पुत्र निर्पद बाछड़ा के साथ घरों में बिजली फिटिंग का काम करता है। बृहस्पतिवार शाम सुखदेव और प्रकाश रुद्रपुर में कहीं बिजली फिटिंग का काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। 

गदरपुर रोड स्थित भगवानपुर में अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक चला रहा प्रकाश ट्रक के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुखदेव बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस ने 108 की मदद से सुखदेव को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने हल्द्वानी एसटीएच के लिए रेफर कर दिया है। 
विज्ञापन


मृतक प्रकाश के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मृतक प्रकाश अपने पीछे पत्नी ओर दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें