फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि घोटाले का आरोपी डीपी भूमिगत

Mon, 30 Oct 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाइकोर्ट से गिरफ्तारी स्टे हटने के बाद पूर्व एसएलओ डीपी सिंह की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी जुट गई है। पुलिस की चार टीमें डीपी सिंह की तलाश में यूपी, दिल्ली और देहरादून के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। टीम का नेतृत्व दो इंस्पेक्टर रहे हैं और एसएसपी लगातार अपडेट ले रहे हैं। पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। फिलहाल डीपी मोबाइल बंद कर भूमिगत है। डीपी सुप्रीम कोर्ट की शरण में न पहुंचे, इसके लिए पुलिस केविएट डालने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा दो पीसीएस अफसर भी पुलिस के रडार पर हैं। 
विज्ञापन


एनएच-74 में हुए चर्चित भूमि मुआवजा घोटाले में तत्कालीन एसएलओ डीपी सिंह को आरोपी बनाया गया था। एसआईटी की पूछताछ में डीपी सिंह कानून की किताब लेकर पहुंचे थे। गिरफ्तारी के डर से डीपी सिंह ने हाइकोर्ट की शरण ली थी और गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया था। एसआईटी ने गिरफ्तारी से स्टे हटाने के लिए कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल किया था। हाइकोर्ट से स्टे होने की वजह से डीपी की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। शनिवार को हाइकोर्ट से गिरफ्तारी का स्टे हटा तो एसआईटी ने भी डीपी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें देनी शुरू कर दी हैं। पंतनगर थाने के इंस्पेक्टर संजय पाठक और जसपुर कोतवाल अब्दुल कलाम की अगुवाई में चार टीमें डीपी के पैतृक घर सीतापुर, बहेड़ी, देहरादून, नैनीताल में दबिशें दे रही हैं। हालांकि गिरफ्तारी के डर से मोबाइल बंद कर भूमिगत हुए डीपी के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया है।

 डीपी सुप्रीम कोर्ट की शरण में जाकर गिरफ्तारी न रुकवा लें इसलिए पुलिस की टीम दिल्ली भी भेजी गई है। पुलिस कोर्ट में केविएट डालने की भी तैयारी कर रही है। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि पुलिस की चार टीमें डीपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


बहेड़ी में तैनात भाई भी छुट्टी पर गया 
डीपी सिंह गिरफ्तारी की भनक लगते ही योजनाबद्ध तरीके से भूमिगत हुए हैं। बताया जा रहा है कि उनका भाई बहेड़ी के किसी थाने का इंचार्ज है लेकिन वह छु्ट्टी लेकर चला गया है। पुलिस ने भाई के घर पर भी दबिश दी थी, लेकिन वहां डीपी सिंह नहीं मिले। उसके भाई के भी छुट्टी में जाने की जानकारी पुलिस को हुई है। 

नैनीताल में होने की थी जानकारी
एसआईटी को जानकारी थी कि डीपी सिंह नैनीताल में रुका हुआ है। इसलिए उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम नैनीताल भी भेजी गई थी। लेकिन वह पुलिस को नहीं मिला। पुलिस ने उसका और परिचितों का मोबाइल भी सर्विलांस में लगा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें