फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्जुपुर में अवैध रूप से बेचा जा रहा सैंकड़ों लीटर डीजल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध रूप से बेचा जा रहा डीजल बरामद
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। पुलिस ने राज्जुपुर स्थित एक दुकान में छापामारी कर बिना लाइसेंस के बेचा जा रहा सैकड़ों लीटर डीजल बरामद किया है। वहीं पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी दुकान स्वामी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार की दोपहर बाद राज्जुपुर बस स्टेंड स्थित एक दुकान पर छापामारी की। जहां बिक्री के लिए रखा करीब 100 लीटर डीजल बरामद किया। वहीं, पुलिस की छापामारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जिससे अवैध रूप से पेट्रोल व डीजल की बिक्री करने वाले दुकानें बंद कर फरार हो गए। पुलिस ने खाद्य विभाग की टीम बुलाकर बरामद डीजल को उनकी सुपुर्दगी में दिया। फरार दुकान स्वामी के खिलाफ खाद्य विभाग द्वारा मामला दर्ज किया गया है। कोतवाल पंकज त्यागी ने कहा कि क्षेत्र में अवैध रूप से डीजल और पेट्रोल की बिक्री करने वाले लोगों को चिह्नित कर छापामारी अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें