फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव की खुन्नस भी हत्या की वजह 

Fri, 04 Jan 2019 11:59 PM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रुद्रपुर संजय नगर में घटना की जानकारी लेते एसएसपी बरिंदरजीत सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

संजयनगर में दिनदहाड़े कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या करने के पीछे श्री दुर्गा मंदिर कमेटी के विवाद के साथ ही निकाय चुनाव की खुन्नस को भी जोड़कर देखा जा रहा है। निकाय चुनाव में मुख्य आरोपी की पत्नी ने भाजपा के टिकट पर पार्षद के लिए नामांकन दाखिल कराया था। बताया जा रहा है कि मृतक की आपत्ति के बाद नामांकन खारिज हो गया था। इसको लेकर दोनों पक्षों में कई बार तनातनी भी हुई थी। 

विज्ञापन


दरअसल श्री दुर्गा मंदिर की नई कमेटी सुरक्षा कमेटी के अध्यक्ष पद पर काबिज पूर्व सभासद के पति सुभाष विश्वास से वहां लगने वाली दुकानों की एवज में वसूले गए शुल्क को जमा करने को कहा जा रहा था। शुल्क जमा कराए जाने को लेकर ही लगातार तीन दिनों से पंचायत चल रही थी लेकिन सुुभाष पंचायत में नहीं आ रहा था।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस के संजय नगर वार्ड अध्यक्ष डॉ. नीरज बडोई मंदिर कमेटी के नये अध्यक्ष का करीबी था। नीरज का सुभाष से निकाय चुनाव में भी विवाद हुुआ था। सुभाष की बहू और मुख्य आरोपी संजय विश्वास की पत्नी अनीता विश्वास ने भाजपा के टिकट पर पार्षद का नामांकन दाखिल किया था।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक डॉ. नीरज और अन्य कार्यकर्ताओं की आपत्ति के बाद अनीता का पर्चा खारिज कर दिया गया था। इसको लेकर सुभाष और नीरज के बीच काफी बार तकरार भी हुई थी। माना जा रहा है कि पत्नी का नामांकन खारिज होने के बाद से ही संजय कांग्रेसी नेता नीरज से रंजिश रखने लगा था। इसी बीच मंदिर कमेटी के वर्चस्व को लेकर विवाद बढ़ा तो चुनाव की रंजिश भी उभरकर आ गई। इसी के चलते संजय ने सरेआम नीरज की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से ही क्षेत्र के लोग सन्न हैं और तनाव बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें