फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो बोले सो निहाल के नारे संग निकला नगर कीर्तन

Sun, 13 Nov 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
कीर्तन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्री गुरुनानक देव के 547 वें प्रकाशोत्सव पर नगर में विशाल नगर कीर्तन निकला। जिसमें जो बोले सो निहाल के नारे गूंजते रहे। 
विज्ञापन


रविवार सुबह ननकाना साहिब गुरुद्वारे से बाबा सुरेंद्र सिंह, बाबा जोगा सिंह, बाबा झरमल सिंह की अगुवाई में नगर कीर्तन शुरू हुआ। नगर कीर्तन के आगे बैंडबाजों के साथ आतिशबाजी की जा रही थी। 

फूलों से सजी श्रीगुरुग्रंथ साहिब की सवारी के आगे सड़क पर पानी की छिड़काव कर झाडू़ लगाते लोग, श्री गुरुनानक मॉडल स्कूल, श्री गुरुनानक सेकेंडरी स्कूल, श्री गुरुनानक इंटर कालेज, श्री गुरु नानक गर्ल्स स्कूल, श्रीगुरु नानक प्राइमरी स्कूल, श्रीअकाल एकेडमी, संत हरि देव एजूकेशन, दशमेश पब्लिक स्कूल के बच्चे चल रहे थे। कीर्तन में शेरे पंजाब भंगड़ा पार्टी, पंच प्यारे, श्री गुरु महाराज की पालकी, ढांडी कविश्वर जत्था चल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेता सतनाम सिंह चीमा, लखविंदर सिंह छीना, राजविंदर सिंह, गुरु इकबाल सिंह, संत सिंह, मंगल सिंह ने श्रद्धालुओं की सेवा के लिए एमपी चौक में खाने पीने का स्टाल लगाया था। श्री गुरुद्वारा ननकाना साहिब के बाबा सुरेंद्र सिंह ने अच्छी व्यवस्था के लिए एमपी चौक पर एएसपी कमलेश उपाध्याय, सीओ राजीव मोहन, एसएसआई लाखन सिंह को सरोपा भेंट किया। नगर कीर्तन का विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर उषा चौधरी, गुरविंदर चंडोक, मनोज जोशी, इलियास माहिगीर, मुशर्रफ हुसैन, मुनुवा प्रिंस आदि ने स्वागत किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें