फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलसी में बालिका वधू की शादी रोकी, बारात लौटाई

Fri, 20 Feb 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मलसी में बाल विवाह की सूचना पर पहुंची पुलिस की शौर्या स्क्वायड टीम ने इसे रुकवा दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस का विरोध भी किया। लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए वर और वधू के परिजनों को हिरासत में ले लिया और चौकी ले आई। जहां पर हिरासत में लिए गए लोगों को छुड़वाने आए एक कांग्रेसी नेता ने जमकर हंगामा भी काटा। बाद में परिजनों ने गलती स्वीकारते हुए माफी मांगी। जिस पर पुलिस ने बारात लौटाकर दोनों पक्षों को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया।
विज्ञापन

एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि बुधवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली ग्राम मलसी में बाल विवाह हो रहा है। बारात उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर, थाना बिलासपुर से आई हुई है। इस पर पुलिस की शौर्या स्क्वायड टीम एसआई कुमकुम धानिक के नेतृत्व में गांव पहुंची और जानकारी ली। पता चला कि वर की उम्र आठ साल और वधू की छह साल है। पुलिस ने यह बाल विवाह रुकवा दिया। यह देख वर और वधू पक्ष ने यह कहते हुए पुलिस का विरोध करना शुरु कर दिया कि यह उनकी परंपरा है। विरोध होता देख पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए वर और वधू के परिजनों को हिरासत में ले लिया और बगवाला चौकी ले आई।
बताया जा रहा है कि इस दौरान खुद को कांग्रेसी नेता बताते हुए एक व्यक्ति ने हिरासत में लिए गए लोगों को छुड़वाने के लिए जमकर हंगामा भी काटा। साथ ही पुलिस कर्मियों से अभद्रता भी की। बाद में पुलिसिया कार्रवाई होता देख वर और वधू पक्ष के लोगों ने पुलिस को बताया कि वे लोग अनपढ़ हैं। उन्हें जानकारी नहीं थी कि बाल विवाह अपराध है। उन्होंने पुलिस को लिखित आश्वासन दिया कि जब तक उनके बच्चे बालिग नहीं होंगे, वे उनका विवाह नहीं कराएंगे। जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। इसके बाद वर पक्ष के लोग बारात वापस लेकर बिलासपुर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें