फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन अफसर, सुरक्षाकर्मी सहित 7 को जेल

Fri, 20 Feb 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव पिलुआ सादिकपुर के बच्चू ने रिफाइनरी के बिटुमिन प्लांट से बिटुमिन से भरे 184 ड्रम चोरी किए थे। ड्रमों को छाता स्थित एस्सार के डिपो जैन एंड संस इंडिया लिमिटेड के यहां बेचा गया। पुलिस ने बिटुमिन प्लांट के ऑपरेशन मैनेजर सहित सात लोगों को जेल भेज दिया है। मामले में जैन एंड संस इंडिया लिमिटेड के मुकेश जैन सहित आठ नामजद और 10 अन्य आरोपियों की तलाश है। मुकेश जैन को पहले आगरा का निवासी बताया जा रहा था लेकिन पुलिस ने इसे दिल्ली का निवासी बताया है।
विज्ञापन



13 फरवरी की रात को रिफाइनरी के बिटुमिन प्लांट से चोरी 184 बिटुमिन से भरे ड्रम की चोरी के मामले में बिटुमिन प्लांट प्रबंधक दीपांजन बरई ने रिफाइनरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने 17 फरवरी को छाता स्थित गांव गौहारी कट के निकट एस्सार डिपो से ड्रम बरामद कर लिए। मामले में पुलिस ने बिटुमिन प्लांट के आपरेशन आफिसर रामकिशन यादव, सुरक्षा सुपरवाइजर भगवान सिंह निवासी महेंद्र नगर मथुरा, चेतन सिंह निवासी छड़गांव, ट्रक मालिक रिंकू उर्फ सुर्जन सिंह, ट्रक ड्राइवर दुर्गेश अजय नगर यमुनापार, मान सिंह निवासी नगला फोकरा हाइवे, संजय शर्मा मुरैना को गिरफ्तार किया। सभी को जेल भेज दिया गया है।


एसपी सिटी शैलेश पांडेय और सीओ रिफाइनरी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि चोरी थाना फरह के गांव पीलुआ सादिकपुर के बच्चू ठाकुर ने हरिपाल सिंह निवासी गांव सिकतरा इगलास, प्रभुदयाल पीरीगढ़ी निवासी राया, रविकरन निवासी गांव हरनौल सुरीर, महिपाल सिंह निवासी बालाजीपुरम, रमेश चंद्र निवासी गांव गहलऊ इगलास, वीरपाल निवासी गोपी नगर रिफाइनरी के साथ मिलकर की थी।
विज्ञापन


ये हैं फरार
मुकेश जैन, बच्चू ठाकुर, हरिपाल, प्रभुदयाल, रविकरन, महिपाल, रमेश चंद्र, वीरपाल।

रिफाइनरी अफसर को दी थी धमकी
मथुरा। रिफाइनरी के बिटुमिन प्लांट से बच्चू ठाकुर ने तेल माफिया मनोज बनियां के साथ पहले भी चोरी करता रहा है। उन्होंने विरोध करने पर रिफाइनरी के वरिष्ठ टर्मिनल प्रबंधक मार्केटिंग सुधीर गुप्ता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। सुधीर गुप्ता ने 16 सितंबर 2014 को रिफाइनरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

आपरेशन अफसर को दिए गए 50 हजार
मथुरा। बिटुमिन प्लांट के आपरेशन अफसर रामकिशन यादव को बिटुमिन चोरी मामले में शांत रहने के लिए 50 हजार रुपये दिए गए। सुरक्षा सुपरवाइजर भगवान सिंह को 20 हजार, तीन अन्य सुरक्षाकर्मियों और एक इलेक्ट्रिशियन वीरपाल को एक लाख 40 हजार रुपये दिए गए।

निजी सुरक्षा को तरजीह
मथुरा। कई बार प्रस्ताव के बाद भी रिफाइनरी के अफसरों ने महत्वपूर्ण स्थलों पर सीआईएसएफ के जवानों को नहीं लगाया है। यहां निजी सुरक्षाकर्मी ही तैनात हैं। आगरा की एक निजी एजेंसी पर इसका ठेका है।
रिफाइनरी पुलिस और सीआईएसएफ से दो-दो जवान सभी प्लांट में तैनात करने का प्रस्ताव आया था लेकिन उसे भी खारिज कर दिया गया। पेट्रोलियम पदार्थों की चोरी में निजी सुरक्षाकर्मियों का नाम आने से इस पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें