फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन कोठी में मिला चौकीदार का शव, हत्या की आशंका

Fri, 23 Mar 2018 12:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
गोकुलराम का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के एक बिल्डर की निर्माणाधीन कोठी से संदिग्ध परिस्थितियों में एक चौकीदार का शव बरामद हुआ है। उसके कान और नाक से खून निकल रहा था, जबकि माथे पर चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर पर गहरी चोट और दायां लीवर फटने के चलते मौत होना बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


रामनगर रोड पर केला मोड़ के पास एक बिल्डर की कोठी का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके निर्माण का ठेका सोल्ड कंपनी के पास है। कंपनी के एमडी अमरोहा निवासी जावेद ने अन्य स्टाफ के साथ छत्तीसगढ़ के जेठा जजगीर चापा लोसरा निवासी गोकुलराम चौहान (36) पुत्र बहादुर को चौकीदार नियुक्त किया था। 

बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे कंपनी के फोरमैन कोलकाता निवासी आबुताले ने कुंडेश्वरी चौकी पुलिस को चौकीदार का शव पड़े होने की सूचना दी। चौकी प्रभारी खुशवंत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो शव मिट्टी पर पड़ा पाया गया। उसकी टॉर्च और पांव से निकला एक जूता शव के पास ही था, जबकि दूसरा जूता शव से करीब तीन मीटर की दूरी पर पड़ा मिला। 
विज्ञापन


कंपनी के फोरमैन ने बताया कि गोकुलराम एक वर्ष से कंपनी में काम कर रहा था। वह निर्माणाधीन कोठी के पिछले हिस्से में बनी झोपड़ी में रहकर चौकीदारी कर रहा था। उसके पास ही बनी झोपड़ियों में साथी मजदूर रहते हैं। बुधवार रात करीब 10:30 बजे मजदूरों ने कुत्तों के भौंकने पर चौकीदार की ओर से उन्हें भगाने की आवाज सुनी थी। सूचना पर सीओ राजेश भट्ट और कोतवाल चंचल शर्मा ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें