फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने गबन मामले में उद्यमियों से भी पूछताछ

Wed, 27 Jul 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर सिडकुल के सेक्टर सात स्थित राजेश एक्सपोर्ट लिमिटेड के प्लांट हेड द्वारा 17 किलो सोना गबन के मामले में पुलिस की जांच अब सिडकुल की कुछ फैक्ट्रियों की ओर घूम गई है। पुलिस कुछ उद्यमियों से भी इस बारे में पूछताछ कर रही है। वहीं अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई, पुलिस की दबिशें लगातार जारी हैं, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुछ लोगों से सोना बरामद हुआ है लेकिन अभी पूरी तरह से सफलता नहीं मिल पाई है। उधर जैसे-जैसे समय बढ़ता जा रहा है पुलिस के लिए इस पूरे केस को वर्कआउट करने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। 
विज्ञापन


एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी हैं, टीमें जगह-जगह दबिशें दे रही हैं। सिडकुल की कुछ फैक्ट्रियों से पूछताछ की जा रही है। अभी कुछ सोना रिफाइनरी फैक्ट्रियों के मालिकों को रुद्रपुर बुलाया गया है, क्योंकि सभी बाहर हैं, उनमें कुछ से पड़ताल चल रही है। उन्होंने कहा कि अभी आरोपी को एक बार फिर से रिमांड पर लिए जाने की तैयारी चल रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए गठित टीमें लगातार दबिश दे रही हैं जल्द से जल्द इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 

हाईकोर्ट की शरण लेने तैयारी में एक सर्राफा व्यापारी
करोड़ों रुपये के सोना गबन के मामले में शहर का एक सर्राफा व्यापारी हाईकोर्ट की शरण में जाने की तैयारी में जुटा है। सूत्रों का कहना है कि आरोपी प्लांट हेड से कुछ ज्वैलर्स ने सोना खरीदा है लेकिन किसी भी सर्राफा व्यापारी को यह आभास नहीं था कि यह मामला इतना हॉट हो जाएगा कि उनके गिरेबान तक कानून का शिकंजा पहुंचेगा। सूत्र बताते हैं कि कुछ सर्राफा व्यापारी जिन्होंने छोटे तौर पर सोना खरीदा है उनमें अधिकांश ने पुलिस को सोना लौटा दिया है, लेकिन कुछ बड़े सर्राफा व्यापारी कानून के शिकंजे से बचने के लिए हाईकोर्ट की शरण में जाने की तैयारियों में जुट गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें