फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएलओ के खाते में मुआवजा वापस आना शुरू

Sat, 10 Mar 2018 12:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
सोलर हाइवे - फोटो : self
विज्ञापन

विज्ञापन
 एनएच चौड़ीकरण की जद में आई जमीनों की पिछली तारीख में प्रकृति बदलकर करोड़ों का मुआवजा लेने वाले काश्तकारों ने मुआवजा वापस करना शुरू कर दिया है। एसएलओ के खाते में जसपुर के काश्तकार ने एक करोड़ रुपये जमा कर इसकी शुरुआत कर दी है। 
भूमि मुआवजा घोटाले की जांच कर रही एसआईटी का शिकंजा कसने और गिरफ्तारी के डर से जसपुर और बाजपुर के आठ काश्तकारों ने गलत तरीके से हासिल किया मुआवजा वापस लौटाने की पेशकश कर डीएम को प्रार्थना-पत्र दिया था। इन प्रार्थना पत्रों के आधार पर कोर्ट ने आठ काश्तकारों को रुपये जमा करने की अनुमति दी थी। जिला प्रशासन के निर्देश पर एसएलओ ने एसबीआई में खाता खोला था। लेकिन, खाते में काश्तकार रुपये जमा नहीं कर पा रहे थे। इसकी बड़ी वजह काश्तकारों के खाते फ्रीज होना था। खातों से एसएलओ के खाते में रुपये जमा कराने के लिए कोर्ट ने उनके खातों को डी फ्रीज करने की अनुमति दी थी। इसके बाद जसपुर के एक काश्तकार ने एसएलओ के खाते में एक करोड़ रुपये जमा कर दिए हैं। इधर, एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि अन्य काश्तकार भी एसएलओ के खाते में रुपये जमा करने की कार्यवाही कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सप्लीमेंटरी चार्जशीट तैयार करने में जुटी एसआईटी
रुद्रपुर। दो पीसीएस अफसरों अनिल शुक्ला और एनएस नगन्याल के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति मिलने के बाद एसआईटी कोर्ट में दाखिल होने वाली सप्लीमेंटरी चार्जशीट को तैयार कर रही है। पहली चार्जशीट दाखिल करने के बाद जांच में सामने आए तथ्यों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। इधर एक महीने पहले सितारगंज से एक दर्जन जमीनों के मामलों की एफएसएल को भेजी गई फाइलों की रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। माना जा रहा है कि रिपोर्ट मिलने के बाद एसआईटी गिरफ्तारी की कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें