फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक सिपाही पर गंडासे से हमला, भागकर बचाई जान

Sat, 10 Mar 2018 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
रुद्रपुर में हमले में बाल बाल बचा सिपाही ललित नेगी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

डीडी चौक में सड़क में खड़े ई-रिक्शा को हटा रहे ट्रैफिक सिपाही पर अचानक नशे में धुत युवक ने गंडासे से हमला कर दिया। सिपाही ने जान बचाने के लिए दौड़ लगा दी। 

विज्ञापन


शुक्रवार की शाम डीडी चौक पर ट्रैफिक सिपाही ललित नेगी जाम का कारण बने ई-रिक्शा को हटा रहा था। इसी बीच नशे की हालत में एक युवक ललित से गालीगलौच करने लगा। जब ललित ने उसे समझाने की कोशिश की तो युवक ने अचानक गंडासे से उस पर हमला बोल दिया। इस पर ललित जान बचाने के लिए यातायात बूथ की ओर दौड़ा तो हमलावर युवक भी उसके पीछे-पीछे गंडासा लेकर दौड़ पड़ा।

इसी बीच ललित ने यातायात बूथ पर पहुंचकर जान बचाने के लिए एक कुर्सी हमलावर की तरफ फेंकी। लेकिन हमलावर ने उस पर गंडासे से दो वार कर दिए, इसमें वह बाल-बाल बच गया। इसी बीच फिर से ललित जान बचाने के लिए दौड़ा तो हमलावर दौड़ते हुए जमीन पर गिर गया। जमीन पर गिरने से उसके हाथ से गंडासा भी छूट गया। इसके बाद हिम्मत कर ट्रैफिक और सीपीयू कर्मियों ने हमलावर को पकड़कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


यातायात इंचार्ज मनीष शर्मा ने बताया कि हमले में सिपाही बाल-बाल बचा है। आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है। इधर, एसएसआई नासिर हुसैन ने बताया कि आरोपी की पहचान सोनू शर्मा निवासी डाक्टर कॉलोनी के रुप में हुई है। उसका गंडासा भी जब्त किया गया है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें