यूपी के सिरसमा दोराहा के पास बाजपुर व्यापारी के रिश्तेदार की शिफ्ट डिजायर गाड़ी लूट कर बदमाश फरार हो गये। बाजपुर निवासी चालक को मारपीट कर रास्ते में छोड़ा।
बृहस्पतिवार को सुबह फीड व्यापारी महेंद्र अग्रवाल के सितारगंज रिश्तेदार राजाराम सिंघल अपनी पत्नी के साथ डिजायर गाड़ी संख्या यूके 04/6276 मुरादाबाद रेलवे स्टेशन गए थे। चालक बाजपुर के गांव भटपुरी निवासी शिवकुमार गाड़ी लेकर वापस लौट रहा था कि यूपी के मुरादाबाद के पास सिरसमा दोराहा के पास हाइवे पर गाड़ी में सवार बदमाशों ने ओवर टेक कर गाड़ी को रोका और हथियारों के बल चालक को वापस मुंडापांडे के पास चालक को मारपीट कर सड़क पर उतार कर फरार हो गए। बताते हैं कि चालक शिवकुमार पिछले बारह सालों से व्यापारी के यंहा नौकरी कर रहा है। घटना तहरीर यूपी के थाना भोजपुर मुरादाबाद में दी गई है। लूट गई गाड़ी सितारगंज के पवन कुमार सिंघल के नाम बताई गई है। बदमाश चालक का मोबाइल भी लूट कर ले गए थे जो कि यूपी पुलिस को घटना स्थल से कुछ दूरी पर मिला है।